यूपी में बढ़ते कोरोना केस को लेकर यूपी सरकार ने नयी गाइडलाइन जारी कर दी है योगी सरकार ने कन्टेनमेंट जोन का दायरा नए सिरे से तय कर दिया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस सम्बन्ध में विस्तृत रूप से दिशा निर्देश जारी कर दिया है इसके मुताबिक 1 केस होने पर 25 मीटर और 1 से अधिक केस होने 50 मीटर का कन्टेनमेंट जोन तय किया गया है 25 मीटर के दायरे में 20 घर और 50 मीटर के दायरे में 60 घर होंगे इसमें क्षेत्र के अनुसार बदलाव हो सकता है
मुख्य सचिव के द्वारा दिए गए आदेश में ये कहा गया है की अंतिम पॉजिटिव केस के सैंपल के कलेक्शन से लेकर 14 दिन तक सम्बंधित क्षेत्र में कन्टेनमेंट जोन होगा। अगर अंतिम 14 दिनों तक उस क्षेत्र में कोई अन्य कोरोना केस नहीं निकला तो उस क्षेत्र के नाम को कोरोना सूची से हटा दिया जायेगा। जिला सर्विलांस अधिकारी रोजाना कोविड19 केस की जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को देगा। कन्टेनमेंट जोन की जांच करने के लिए आवासों की संख्या और टीम का निर्धारण किया जायेगा। कन्टेनमेंट जोन में स्थित घरो के लिए एक टीम का निर्धारण किया जायेगा प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र के घरो पर जाकर अपने कार्यो की रिपोर्ट निर्धारण किये गए प्रपत्र को भरेंगी। हर टीम में स्वास्थ कर्मी,निकाय कर्मी, या ग्राम विकास पंचायती राज कर्मी और स्थानीय प्रशासन का एक -एक सदस्य शामिल होग। प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र के घरो में जाकर जनो को रोग से बचाव व लक्षणों की जानकारी देंगे। भारत में अभी तक के टोटल केसेस 12 करोड़ 5 लाख 89 हज़ार 67 है जिसमे 1 लाख 65 हजार 1 सौ 32 लोगो की मृत्यु हो गयी है 11 करोड़ 6 लाख 82 हज़ार 1 सौ 36 लोग रिकवर हुए है भारत में कुल एक्टिव केस 7 लाख 41 हज़ार 8 सौ 30 है जिसमे से 65 करोड़ 7 लाख 39 हज़ार 4 सौ 70 लोग वैक्सीन की 1 डोज़ ले चुके है और 10 करोड़ 2 लाख 40 हज़ार 1 सौ 81 जनता पूरी तरीके से वैक्सीनेट हो गयी है।