देश में महंगाई इस हद तक बढ़ गई है कि अब नेताओं को जवाब देने पर पसीनें छूटने लगे हैं। कभी मंत्री जी बेतुकी सफाई देते हैं तो चुप चाप अपना पल्ला झड़ते हुए नज़र आते हैं। ऐसा ही कुछ किया है उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता केशव प्रसाद मौर्य ने। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वो अब अब ट्रोल किये जा रहे हैं।
दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने उनसे रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम पर सवाल पूछा तो वह भड़क गए और चलो हटो कहते हुए वहां से निकल गए। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, एक पत्रकार ने रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर जब उनसे सवाल पूछा तो वह भड़क गए और बिना कोई जवाब दिए चलो हटो कहते हुए वहां से चले गए । इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उस पर लिखा है, महंगाई के सवाल से भागिये मत केशव प्रसाद मौर्य जी। जनता की दीपावली में भाजपा ने खलल डाल दिया है जवाब तो देना होगा। जनता को बताइए कि डायन महंगाई से भाजपा को इतना प्रेम क्यों हो गया है?
इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी ने भी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, “पत्रकार ने महंगाई पर सवाल क्या पूछ लिया, उप मुख्यमंत्री तो क्रोधित हो गए! उप मुख्यमंत्री जी आपको सवालों का जवाब तो देना ही पड़ेगा क्योंकि 2017 में आप महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे। आपकी सरकार ने जनता के साथ छल किया है। 2022 में जनता BJP का सफाया कर देगी।”
सपा नेता आशीष यादव ने लिखा, “नफ़रत फैलाने के लिए हैं बहुत बोलते हैं, महंगाई के सवाल पर भगा देते हैं। जनहित के मुद्दों पर भाजपा का “भागता परिवार”!”
एक ने लिखा , सपाई कान खोलकर सुन ले देश खुशहाल हैं देश सुरक्षित है और क्या चाहिए देश को गुंडाराज तो नही है देश द्रोहियों का तांडव दिखाता है उनका हुक्का पानी बंद हो गया है आतंक वाद तो नही है देश की जनता सुखी है देश खुशहाल हैं।
वही इन सज्जन को जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा देश के अंधभक्त आँखे खोलकर देख जनता मंहगाई की मार से मरी जा रही है तुझे खुशहाली दिखती है
ध्यान दें कि महीने एलपीजी सिलेंडर के दामों में 266 रुपए का उछाल आया है। हालांकि केवल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ी है, घरेलू सिलेंडर के दाम पहले से ही 1000 पर हैं। सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 2000 रुपए के पार पहुंच गया है। देश में लगातार बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है।