नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई शादी के बंधन में बंद गई हैं। लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली मलाला और उनके पार्टनर असर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी दी। मलाला ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा “आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने अपने परिवारजनों के साथ बर्मिघम में एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया। हमें दुआएं दें। हम एक साथ इस सफर को बिताने के लिए उत्साहित हैं।” इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
वहीं उनके पिता जियाउद्दीन यूसुफजई ने ट्वीट किया, “यह शब्दों से परे है। तूर पेकाई और मैं खुशी और कृतज्ञता से अभिभूत हैं। अल्हम्दुलिल्लाह।” यूसुफजई के विवाह की जानकारी मिलने पर लोग उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मलाला की फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर कपल को बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर मलाला यूसुफजई और उनके हस्बैंड असर मलिक की फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘बधाई मलाला, आपको ढेर सारे जॉय और हैप्पीनेस की शुभकामनाएं..आप एक एब्सोल्यूट विजन हैं’
मामला का जनम पाकिस्तान में हुआ था। वो सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विनर हैं, उन्हें 2014 में 17 साल की उम्र में शांति पुरस्कार मिला था। मलाला को पूरी दुनिया में तब जाना गया जब लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई की वकालत करने पर उनके सिर में गोली मार दी गई थी। मलाला उस समय मात्र 16 साल की थीं। संयुक्त राष्ट्र शिक्षा में लैंगिंक समानता पर भाषण को दुनिया भर में सराहना मिली थी।