सुशांत सिंह की बहन मीतू सिंह को मिली कोर्ट से राहत, सुशांत पिछले साल 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। उनकी डेथ के कारण की जांच हुई। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि एक्टर ने सुसाइड किया था। जिसके बाद केस CBI को सौंप दिया गया।
रिया चक्रवर्ती 7 सितम्बर को लेट सुशांत सिंह की बहनो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद सुशांत सिंह की बहन मीतू और प्रियंका अपने खिलाफ हुई शिकायत को रद्द करवाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुँची थी। आज कोर्ट ने इसी पर सुनवाई की और फ़ैसला दिया। मीतू के खिलाफ दर्ज शिकायत को रद कर दिया। रही बात प्रियंका की, तो उन्हें कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज नहीं किया।
केस की सुनवाई जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एमएस कार्णिक की बेंच कर रही थी। उन्होंने अपना फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि पहली नज़र में प्रियंका के खिलाफ केस नज़र आता हैं इसलिए उनके खिलाफ दर्ज की गई शिकयात की जाँच होनी चाहिए और इसमे कोई रुकावट नही आनी चाहिए।
सुशांत की बहन प्रियंका, मीतू और एक दिल्ली के डॉक्टर के खिलाफ रिया ने शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सुशांत के लिए फेक मेडिकल प्रेस्क्रिप्शन बनवाया था। छः पन्नों के शिकायतनामे में रिया ने कहा था कि प्रेस्क्रिप्शन मिलने के पांच दिन बाद सुशांत की डेथ हो गई थी। रिया ने प्रियंका, मीतू और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार पर सुशांत को गैरकानूनी ड्रग्स देने का आरोप लगाया था। इसके बाद रिया की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने तीनों के खिलाफ बांद्रा स्टेशन में FIR रजिस्टर कर ली थी। 8 सितंबर को रजिस्टर हुई इस एफआईआर में आईपीसी और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (NDPS) एक्ट के तहत धाराएं लगाई गईं थी।